‌‌‌घर वालों की लापरवाही से खो गया दो वर्ष का मासूम, लोगों के प्रयास से पहुंचा घर

0
235

बक्सर खबर। आज सुबह ही नगर के ठठेरी बाजार मुहल्ले में मासूम बच्चा रोते हुए मिला। आस-पास के लोगों ने देखा तो उन्होंने बच्चे को गोद में उठाया। चाकलेट दी मस्ती कराई ताकि वह चुप हो सके। बार-बार उसका नाम व घर के बारे में पूछा गया। लेकिन, मासूम बच्चा सहमा हुआ था। कुछ भी बताने में अक्षम था। लोगों ने पहले तो मुहल्ले में उसे चारो तरफ घुमाया। जिससे उसकी पहचान हो सके।

लेकिन, सफलता नहीं मिली तो उसे दस बजे के आस-पास नगर थाना पहुंचा दिया। तत्काल इसकी सूचना नगर कोतवाल ने मीडिया को दी। सबके प्रयास से बच्चा अपने परिवार वालों के पहुंच गया। घर वाले जब बच्चे को तलाशते निकले तो किसी ने उन्हें बताया एक छोटा थाने गया है। वे भागे-भागे नगर थाना पहुंचे और उनका बच्चा वहां मिल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here