गैर प्रदेश में काम करने गए जिले के मैकेनिक की मौत

0
713

बक्सर खबर। बोरिंग करने व समरसिबल लगाने का कार्य करने वाले मैकेनिक हरिनरायण यादव उर्फ चहेटू की मौत हो गयी है। सिमरी थाना के डुमरी का रहने वाला चहेटू ठेके पर यह काम करता था। इसी सिलसिले में वह पिछले दिनों झारखंड के रांची शहर गया था। गुरुवार को एक व्यक्ति को स्टेशन छोडऩे गया था। वहां से अपने ठिकाने लौट रहा था। इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गया।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह सूचना आज शुक्रवार को उसके घर पहुंची तो वहां चिख-पुकार मच गई। गांव के लोगों ने बताया वह हीराला उर्फ चिरई यादव का पुत्र था। वर्षो से इसी रोजगार में था। अपने ही इलाके के कुछ लोग रांची में रहते हैं। जिनके कहने पर वहां गया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here