बक्सर खबर । डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर आज बुधवार को एक और दर्दनाक हादसा हुआ। कोरानसराय थाना के मुंगाव मोड के समीप तेज गति से जा रही है स्कार्पियो ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी छात्रा 50 मीटर दूर उछलकर जा गिरी। स्कार्पियो सवार भागने में सफल रहा। घायल छात्रा गीता कुमारी(17) को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
कोरानसराय के चिकित्सक ने बताया कि उसे सर में गहरी चोट आई है। तुरंत ही उसे डुमरांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गीता मुगांव निवासी नागेंद्र महतो की बेटी थी। जो डुमराव से कंप्यूटर क्लास कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच दोपहर 12:00 बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई।