बक्सर खबर : भाकपा-माले संगठन द्वारा बुधवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया। शहर के स्टेशन से निकला विरोध मार्च अंबेदकर चौक होते ज्योति चौक की तरफ गया। इस क्रम में इन लोगो ने अंबेदकर चौक पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शन में शामिल लोग अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने का विरोध कर रहे थे।
































































































