मुजफ्फरपुर को 3-0 से रौंद बेतियां पहुंचा फाइनल में

0
247

बक्सर खबरः किला मैदान में आयोजित दसवीं राज्य महिला फुटबाॅल टुर्नामेंट का पहला सेमी फाईनल मैच मुजफ्फरपुर और बेतियां के बीच खेला गया। जिसमें बेतियां ने 3-0 से मुजफ्फरपुर को पराजित कर टुर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखला दिया। मैच के पहले मिनट से ही बेतियां का दबदबा बन गया था और देखते ही देखते 3 गोल दाग कर फाईनल में प्रवेश कर गये। पहले हाफ के उन 39वें मिनट में मनीषा कुमारी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं दूसरे हाफ में 60वें मिनट में सोनी कुमारी ने दूसरा गोल तथा 67वें मिनट में पुनः मनीषा कुमारी ने तीसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। मैच मे ंमुख्य अतिथि के रूप में उपविकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी व जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बिहार राज्य फुटबाॅल एसोसिएशन के आब्जर्बर राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बतायसा कि बुधवार के दिन टुर्नामेंट का दूसरा सेमी फाईनल पटना बनाम सीवान के बीच खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here