55 हुए ठीक, एक मरीज अभी भी अस्पताल में

0
1412

बक्सर खबर। जिला प्रशासन ने आज रविवार को जो सूचना जारी की है। उसके अनुसार दो शेष रह गए मरीजों में से एक और ठीक हो गया है। अर्थात बक्सर में अब तक ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या 55 पहुंच गई है। यहां कुल 56 लोग संक्रमित पाए गए थे। एक तरफ संख्या आगे बढ़ी तो दूसरी तरफ से ठीक होने की खबरें भी आती रहीं।

दो दिन पहले तक 2 लोग शेष रह गए थे। उनमें से एक को आज स्वस्थ्य घोषित कर दिया गया। अब सिर्फ एक मरीज का शेष रह गया है। प्रशासन की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है। कुल 33 नए लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। कल शनिवार को भी शहर से कुछ नए लोगों का सैंपल लिया गया था। उनकी रिपोर्ट भी आनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here