26 संक्रमित मिले, कुल पॉजिटिव की संख्या 2771

0
691

-राजपुर के भरखरा व निरंजनपुर में संक्रमित मिले
बक्सर खबर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। बावजूद इसके रोज की पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। आज सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 26 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2771 पहुंच गई है। प्रशासनिक सूची के अनुसार 2593 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 178 अभी भी सक्रिय हैं।

30 अगस्त तक जिले में कुल 97161 लोगों की जांच हो चुकी है। यह संख्या दर्शा रही है। जिले में कुल मिले संक्रमित की संख्या तीन प्रतिशत से कम है। आज की सूची के अनुसार पांच संक्रमित राजपुर प्रखंड के भरखरा गांव में मिले हैं। वहीं बक्सर शहर के शिवपुरी और बक्सर प्रखंड के निरंजनपुर में भी पांच मरीज मिले हैं। सूची संलग्न है। उसका अवलोकन आप स्वयं कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here