कोरंटाइन सेंटरों में 1666 लोग रुके

0
1555

-इनमें से 689 आए हैं ट्रेन से, गाजीपुर में फंसे हैं 71 लोग
बक्सर खबर। जो लोग बाहर से जिले में आ रहे हैं। उन्हें कोरंटाइन सेंटरों में रखा गया है। जिले के सभी प्रखंड़ों में पांच-पांच केन्द्र बने हैं। इसकी संख्या बढ़ाई भी गई है। आज के संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डीएम अमन समीर ने कहा कि अब तक यहां पहुंचे कुल लोगों की संख्या 1666 है। इनमें से 689 लोग ट्रेन से आए हैं। अन्य सड़क मार्ग से होते हुए अन्य माध्यमों से। इन सभी की स्वास्थ्य जांच हो रही है। जो बुजुर्ग हैं अथवा जिनमें जिन्हें किसी तरह की बीमारी है। उसकी प्राथमिकता के आधार पर जांच हो रही है।

बातचीत के क्रम में यह भी पता चला कि गाजीपुर में बिहार के 71 लोग फंसे हैं। जो बिहार के रहने वाले हैं। इन लोगों को यहां लाने की प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। सभी को बक्सर लाया जाएगा। जो दूसरे जिलों को होंगे। उन्हें वहां भेजने का इंतजाम भी होगा। और कितने लोगों की नई जांच हुई है। यह पूछने पर उन्होंने कहा सात तारीख तक पचास लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए गई थी। बीस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अन्य 30 का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद क्वारंटाइन केन्द्र में ठहरे लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए जाएगी। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी। उसे भी निर्धारित 21 दिनों तक यहां रुकना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here