गैधरा की गोलीबारी में 14 नामजद

0
466

-दोनो पक्ष के लोगों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
बक्सर खबर। राजपुर थाना के गैधरा गांव में बुधवार को गोलीबारी हुई थी। उस घटना में दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रथम पक्ष की तरफ से धनंजय पाठक ने आठ लोगों को नामजद किया है। जिसमें से तीन लोग गैर जिले के हैं। वहीं दूसरी तरफ से अजय पाठक ने छह लोगों को नामजद किया है।

पूछने पर पुलिस ने बताया नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए बीती रात छापामारी हुई थी। लेकिन, सभी लोग वहां से फरार थे। इस वजह से पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। राजनीतिक द्वेष के कारण हुए विवाद का परिणाम दोनों पक्ष के लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है। क्योंकि इसमें असलहों का उपयोग किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here