‌‌‌दर्दनाक : गया था बिजली जलाने, बुझ गई जीवन की बत्ती

0
4131

बक्सर खबर। शहर के चरित्रवन इलाके में आज गुरुवार को दर्दनाक घटना हुई। वीर कुवर सिंह कालोनी के एक गली में मैकेनिक घर में काम रहा था। अचानक बिजली का तार उससे छू गया। करंट का ऐसा झटका लगा। छत से सीधे नीचे आ गया। लेकिन, मौत तो जैसे उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी थी। जहां वह गिरा। वहां अर्द्धनिर्मित पिलर की सरिया उसका इंतजार कर रही थी। सीधे पेट के पास जा घुसी। इस दर्दनाक घटना में मारा गया बिजली मिस़्त्री राजन शर्मा शहर के कोइरपुरवा का रहने वाला था।

घटना साढ़े तीन बजे के आस-पास की है। शर्मा छत पर मेन लाइन में कनेक्शन के लिए गया था। तभी उपर से गुजर रहे बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लतपथ शव को नीचे उतारा गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी। पूछताछ के क्रम में पता चला कि राजन शर्मा(32) पुत्र शिवपूजन शर्मा, राजपुर गांव का रहने वाला था। उसकी शादी यहीं कोइरपुरवा में हुई है। जहां रहकर वह मिस्त्री का काम करता था।

शव का दृश्य देखने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here