‌‌‌भूमि विवाद में चली गोली, दो घायल

1
3184

बक्सर खबर। लोगों में संपति का लोभ कितना है। यह किसी से छीपा नहीं है। आज बुधवार की सुबह मुरार थाना के बसंतपुर गांव में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। फिर बात असलहे तक पहुंच गई। कई चक्र गोलियां भी चली। जिसके पास जो हथियार था, उसने उसका प्रयोग किया। सूचना के अनुसार दोनों पक्ष के एक-एक लोग घायल हैं। विनय पांडेय को जांघ में गोली लगी है। वहीं अनिल पांडेय का सर फट गया है। उन्हें कुल्हाड़ी से बहुत गहरा जख्म लगा है। चौगाई अस्प्ताल से दोनों को रेफर किया गया है।

परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर भी जा सकते हैं। अथवा वाराणसी ले जाने की चर्चा भी हो रही थी। ऐसा सूत्रों ने बताया। पुलिस के अनुसार इस गांव में संपति को लेकर पुराना विवाद है। यह सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जो घायल हुए हैं। उनके पिता आपस में भाई हैं। उनमें से एक नावल्द हैं। उनकी संपति दोनों पक्ष के लोग अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। जिस वजह से विवाद हो जाता है। वर्ष 2011 में भी गोली चली थी। जब जगदीश पांडेय घायल हुए थे। एक बार फिर यहां बवाल मंचा है।

1 COMMENT

  1. Sampati ka lobh etna hogya hai ke apna name ka koi bstu nahi rh gya hai manawata ko fashi diya ja raha hai. Without education esi result ka asha karana hoga .prishram karo our apane ko age kro .jishka swad midha hoga our vikash kroge.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here