सदर प्रखंड में रविवार को होगा मतदान

0
400

बक्सर खबर : जिले में प्रथम चरण का पंचायत चुनाव रविवार को संपन्न होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शुक्रवार को ही सभी मतदान कर्मियों ने अपनी ड्यूटी पर योगदान कर लिया। इन्हें चुनाव सामग्री भी उपलब्ध करा दी गयी। शनिवार को यह पार्टियां अपने बूथों के लिए रवाना हो गयी। प्रथम चरण में सदर प्रखंड के 247 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। यहां के निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपराह्न 5 तक निर्धारित है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार इस प्रखंड की मझरियां, उमरपुर, महदह आदि पंचायतों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here