बक्सर इटाढी पथ जाम, रविदास मुर्ति जलाने पर भडका आक्रोश

0
699

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के हुंकहां गांव में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा जला दी। इस घटना के विरोध में दलित समुदाय के लोगों ने बक्सर –इटाढी मुख्य पथ को जाम कर रखा है। इनकी मांग है कि यहां रविदास मंदिर बनाया जाए। दोषियों को दंड दिया जाए। शनिवार की सुबह छह बजे ही यहां के दलित बस्ती के लोग महिलाओं और बच्चों के साथ मुख्य पथ पर आ गए। कुछ लोगों ने बताया कि पिछले माह रविदास जयंति के मौके पर यहां प्रतिमा रखी गयी थी। पूजा का विसर्जन हो जाने के बाद भी इन लोगों ने जानबूझकर उसे हटाया नहीं। पुआल व मिट्टी से बनी प्रतिमा को वहीं रहने दिया गया। इससे गांव के कुछ यादव परिवार के लोगों को परेशानी हो रही थी। क्योंकि इससे उनका काम प्रभावित हो रहा था। दलित परिवारों का आरोप है कि उन्ही लोगों ने ऐसा किया होगा। दूसरे पक्ष का कहना है कि आग कैसे लगी उनको पता नहीं है। जानबूझकर इस मामले को संप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। जाम हटाने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here