महिला थानाध्यक्ष पर हुआ हमला, एक गिरफ्तार

0
1166

बक्सर खबर : महिला थानाध्यक्ष के उपर गुरुवार को महिला ने हमला बोल दिया। यह घटना सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव में हुई। दोपहर बाद वहां पुलिस कांड संख्या 45/15 के अनुसंधान के लिए गयी थी। पुलिस ने बताया कि वहां की महिला सुनिता देवी ने अपने पति और भसूर के खिलाफ नारी उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया था। जिसकी जांच के लिए टीम वहां पहुंची थी। उसके घर में पुलिस दाखिल हुई तो अंदर से कौशल्या देवी गाली बकते हुए बाहर आयी। उसने लोहे की राड से थानाध्यक्ष के उपर प्रहार किया। वह फुर्ती दिखाते हुए बच गयी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा का आरोप लगा मुकदमा किया गया। पर डीएसपी के निर्देश पर महिला होने के कारण उसे नोटिस दे छोड दिया गया। सुनिता देवी के पति संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here