करंट लगने से दो की मौत

0
657

बक्सर खबरः बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी। यह घटना मंगलवार शाम 4ः30 बजे बगेन थाना क्षेत्र के कुरूथियां गांव में घटी। मृतक की पहचान अयोध्या तिवारी के पुत्र रामाकांत तिवारी(45) रूप में हयी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामाकांत को करंट लगने के बाद अचेत अवस्था में आरा ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे व दो बेटी है। बगेन थानाध्यक्ष दीपक राव ने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। इसकी पुष्टी भदवर के पूर्व मुखिया नरेन्द्र सिंह ने की। दुसरी घटना सोमवार की रात ब्रम्हपुर थाना के गरहथा कला गांव में घटी। जब ट्रांसफार्मर के समीप विद्युत स्पर्शा घात से भोला यादव की पत्नी उषा देवी 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here