बाइक पर सवार हो डीएम ने किया कोइलवर तटबंध का निरीक्षण

0
2138

बक्सर खबर : जिले में बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए क्या इंतजाम है। डीएम रमण कुमार ने मंगलवार को इसका जायजा लिया। वे अधिकारियों के साथ इंतजाम का अवलोकन करने के बाद कोइलवर तटबंध को देखने गए। इस क्रम में नैनीजोर बिहार घाट से आगे जाने का राश्ता नहीं था। जिसके देखते हुए डीएम बाइक पर सवार हो गए। वहां से जवहीं होते चक्की-परमानपुर तक गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को हर विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। बक्सर खबर को डीएम ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को चौबीस घंटे तैयार रहने को किया गया है। अभी कहीं खतरे की स्थिति नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सदर एसडीओ गौतम कुमार व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मझरियां में हो रहे कटाव को रोकने के इंतजाम में डटे रहे। वहां गंगा में बालू की बोरियां डाल कटाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गंगा में पानी का दबाव बना हुआ है।

मझरियां में कटाव रोकने की तैयारी का जायजा लेते एसडीओ गौतम कुमार
मझरियां में कटाव रोकने की तैयारी का जायजा लेते एसडीओ गौतम कुमार

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here