‌‌‌दो लाख रुपये व गांजा के साथ छह गिरफ्तार

0
1306

बक्सर खबर : उड़ीसा से बिहार लाकर गांजा बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को राजपुर पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास एक किलो सात सौ ग्राम गांजा व दो लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इनके द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली दो गाड़ियां भी जब्त हुई हैं। एसपी उपेनद्र शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि इनके पास से जो गाड़ी बरामद हुई है। उसमें गांजा को छिपाकर रखने की विशेष जगह बनी हुई थी। मुख्य सरगना कौशल सिंह सिमरी थाना के बलिहार का रहने वाला है। अन्य पांच लोग रोहतास के दिनारा थाना के रहने वाले हैं। यह सभी अपनी खेप दिनारा के गुडडू सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह को बेचकर लौट रहे थे। जब राजपुर पुलिस ने उन्हें रोका तो एक गाड़ी में दो लाख रुपये भी रखे थे। इस आरोप में हिमालय सिंहि ग्राम कौरा, अशोक सिंह ग्राम पथरा, अर्जुन चौहान ग्राम धरहरा, विश्वप्रताप सिंह व विक्रमा सिंह ग्राम खलसा, सभी थाना दिनारा पकड़े हैं। पूछताछ में यह पता चला है कि आस-पास के जिलों में इनका रैकेट फैला है। बरामद गाड़ी सूमो व ट्रेवेरा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here