आग लिए घूम रहा था ट्रैक्टर, जलने से बचा पूरा गांव

0
3195

बक्सर खबर : शरारत कभी-कभी जानलेवा साबित होती है। गोलंबर से जासो जाने वाली सड़क पर ऐसा ही हुआ। सोमवार की शाम किसी ने पुआल लदे ट्रैक्टर में आग लगा दी। चालक को पता नहीं था। वह चला जा रहा था। जब चिंगारी शोला बन गई तब उसे एहसास हुआ। सभी लोग भागने लगे।

ट्रैक्टर वाले ने भी ट्राली को वहीं काट दिया। खूद ट्रैक्टर लेकर हट गया।  अब आस-पास जिनके घर थे वे चिल्लाने लगे । जल्दी करो रे, आग बुझाओ। फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। तब जाकर हादसा टला। यह सबकुछ गोलंबर मोड से महज तीस मीटर आगे हुआ था। शरारती तत्वों के बारे में पूछे जाने पर कुछ युवकों ने कहा ऐसा नहीं है। बिजली के तार से टकरा कर यह दुर्घटना हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here