सड़क दुर्घटना में उमेश सिंह की मौत, राजपुताना आहत

0
8397

बक्सर खबर : स्टेशन रोड में महाराजा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग बाइक सवार उमेश कुमार सिंह को ट्रक ने कुचल दिया। उनके दोनों पैर बुरी तरह से लहू-लुहान हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सदर अस्पताल लेकर भागे। वहां से निजी अस्पताल गोलंबर ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उमेश कुमार सिंह कोरानसराय थाना के मठिला के निवासी थे।

देखने वालों ने बताया कि वे पुलिस चौकी से ज्योति चौक की तरफ जा रहे थे। महाराजा पंप के पास ट्रक को ओवर टेक कर निकले। इतने में अगले हिस्से से बाइक को टक्कर लग गई। नीचे गिरे इतने में ट्रक पैर के उपर से होते हुए गुजर गया। वहां मौजूद उन्हीं के गांव के आटो चालक ने यह नजारा देखा। अपने आटो में डाल उनको अस्पताल ले भागा। पर होनी की कुछ और ही मंजूर था।
छोटे सिंह के थे प्रिय
बक्सर : उमेश कुमार सिंह चरित्रवन में किराए पर रहते थे। कुछ लोगों ने बताया कि यह लड़का बहुत ही साहसी था। छोटे  सिंह उर्फ कृष्णानंद सिंह का भरोसेमंद भी। इस घटना से पूरा राजपुताना आहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here