डीएवी की स्कूल बस पीकप से टकरायी

0
861

बक्सर खबर : इटाढ़ी रोड में बुधवार की सुबह दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। डीएवी स्कूल से शहर की तरफ आ रही बस को सामने से पीकप ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना सुबह साढ़े सात बजे के लगभग हुई। पीसी कालेज के रास्ते के समीप हुई टक्कर में पीकप चालक फिरोज खान बुरी तरह घायल हो गया। संयोग ही था कि उस समय स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। पीकप चालक सारीमपुर का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here