‌‌‌गोली लगने से युवक घायल, वाराणसी रेफर

0
1970

-पुलिस को शक स्वयं ही चलाई है उसने गोली
बक्सर खबर। शहर से सटे स्थित बड़का नुआंव गांव के युवक वैभव कुमार पिता दिलीप कुमार को गोली लगी है। मंगलवार को अपराह्न चार बजे के लगभग उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पैतीस वर्षीय युवक पेशे से शिक्षक है। गोली उसके सर में लगी है। जिसे देखकर पुलिस यह संभावना जता रही है कि उसने स्वयं ही ऐसा किया है।

लेकिन, इसका क्या कारण है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पारिवारिक कलह में उसने ऐसा किया होगा। क्योंकि उसका दांपत्य जीवन सुखी नहीं है। पहले वह अपनी दो पत्नियों को छोड़ चुका है। यह इलाका मुफस्सिल थाना की सीमा में आता है। पूछने पर संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि उसने ऐसा स्वयं किया है। घटना की जांच चल रही है। पूछने पर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गोली सर के पास जख्म बनाकर निकल गई है। लेकिन, उसकी हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here