‌‌‌ दिव्यांग रिक्शा चालक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

0
869

-एनएच पर सोमवार की रात हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दिव्यांग ई रिक्शा चालक को बाइक सवार ने सोमवार की रात टक्कर मार दी। दुर्घटना औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव के समीप एनएच पर हुई। घायल पकौड़ी यादव (41 वर्ष) पुत्र बबन यादव को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के अनुसार पकौड़ी दोनों पैर से दिव्यांग थे। वे औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव के निवासी थे।

लेकिन, हौसला इतना कि दिव्यांग होने के बावजूद ई रिक्शा चला परिवार की मदद कर रहे थे। पूछने पर ज्ञात हुआ उनकी शादी नहीं हुई। अपने चार भाइयों में उनका नंबर चौथा था। सोमवार की रात जब से रिक्शा खड़ा कर घर जा रहे थे। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज गति से जा रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सदा-सदा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए। इस पीड़ित परिवार को सरकारी मदद मिलनी चाहिए। लोगों ने इसकी मांग प्रशासन से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here