महिला के लिए युवक ने किया रक्तदान

0
336

बक्सर खबर। महिला सरोज कुमारी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों ने जांच में बताया कि उनके अंदर खून की कमी है। परिजन परेशान हो गए। अब रक्त कहां मिलेगा। ब्लड बैंक बगैर डोनर के रक्तदान करता नहीं है। परिजनों ने परेशान अवस्था में अंत्योदय संस्था के गिट्टू तिवारी से संपर्क किया। उन्होंने लोगों से बात करना शुरू किया।

गोलंबर पर सुधा डेयरी का स्टाल चलाने वाले पंकज कुमार को इस बारे में बताया। उन्होंने सूना तो दुकान बंद कर ब्लड बैंक चल पड़े। रास्ते में पुलिस ने रोका तो परेशानी बतायी। वहां से अनुमति मिल गई। युवक ने महिला के लिए रक्तदान किया। मौके पर उसका इंतजार कर रहे अंत्योदय संस्था के संयोजक गिट्टू तिवारी और महिला के परिजनों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here