‌‌‌डुमरांव में युवा कर रहे अच्छा काम

0
1457

बक्सर खबर। डुमरांव में वहां का अनुमंडल प्रशासन बेहतर काम कर रहा है। उसने एक ग्रुप बनाया है। जिसके तहत एसडीओ और डीएसपी युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। इसके तहत डुमरांव में लगतार युवाओं की टोली कमजोर लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को डुमरांव के भाजपा नेता विकास राज ने अपना संदेश भेजा है।

उन्होंने बताया हमारी टोली शहर के सभी गरीब बस्तियों में मदद कर रही है। इस कार्य में कमलेश कंचन, प्रदुम्न यादव, गोलू यादव, उमेश प्रजापति, द्वारिका कुमार आदि टोली बनाकर मदद कर रहे हैं। उनका कहना है, हमें प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। लगातार हम इस कार्य में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here