‌‌‌डीएम-एसपी ने लिया क्वारैंटाइन सेंटरों का जायजा

0
1802

-मिल रही है लापरवाही की शिकायत
बक्सर खबर। क्वारैंटाइन सेंटरों का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार को डीएम और एसपी ने कई जगह का दौरा किया। अमन समीर और एसपी यूएन वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों की माने तो अधिकारियों ने उन होटलों को देखा। जिनका चयन पूर्व में इस कार्य के लिए किया गया है। साथ ही कुछ नए स्थानों का निरीक्षण भी किया गया। जहां जरुरत पड़ने पर उनका अधिग्रहण किया जा सकता है।

सूत्रों की माने तो अधिकारियों का दल प्रखंड स्तर पर बने सेंटर को देखने भी पहुंच रहा है। यह हाल है प्रशासनिक तैयारियों का। वहीं कुछ लोगों ने बक्सर खबर को बताया कि गोलंबर के पास बनाए गए एक केन्द्र से  लोग बाहर सामान फेंक रहे हैं। उनके द्वारा मास्क व अन्य उपयोग का सामान फेका जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। आस-पास के लोगों का कहना है व्यवस्था देखने वाले लेाग इस पर ध्यान दें।  कचरे और कूड़े का निस्तारण सही जगह करें। आस-पास न फेंकने सलाह दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here