तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

0
602

बक्सर खबर। इटाढ़ी पुलिस ने शनिवार की शाम असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया छठ्ठू गोड़ पुत्र घुरहू गोंड को गुप्त सूचना पर उसके गांव बिझौरा से गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने बताया यहां युवक गांव में अवैध असलहा लेकर घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस ने गुप्त रुप से वहां धावा बोला। युवक लोडेड असलहे के साथ दबोच लिया गया। क्या उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास है? पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा पूर्व से उसके खिलाफ कोई प्राथमिकी नहीं है। आज रविवार को कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here