बक्सर और डुमरांव नगर परिषद का हुआ विस्तार

0
1303

-ब्रह्मपुर और चौसा को नगर पंचायत का मिला दर्जा
बक्सर खबर। शहर से सटे बाबा नगर व अहिरौली जैसे गांवों का विकास अब नगर परिषद के अधीन होगा। क्योंकि राज्य सरकार ने बक्सर नगर परिषद को विस्तार को अनुमति प्रदान कर दी है। शनिवार को राज्य सरकार द्वारा बुलायी गई मंत्रीमंडल की बैठक में कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। जिसमें प्रदेश की कई नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया गया। इसके अलावा कई नगर परिषद का विस्तार हुआ। कुछ प्रखंड मुख्यालयों की पंचायतों को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। यह जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के मीडिया प्रतिनिधि ने शनिवार की शाम दी।

उन्होंने सांसद का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सरकार के प्रयास से डुमरांव नगर परिषद के आस-पास के गांवों को भी नगर परिषद में शामिल किया गया है। वहीं ब्रह्मपुर, चौसा, दिनारा और रामगढ़ को भी नगर पंचायत का दर्जा मिला है। इससे यहां होने वाले विकास कार्यो में तेजी जाएगी। क्योंकि पंचायत की अपेक्षा यहां शहर की तर्ज पर विकास निधि का आवंटन एवं सुविधाओं में इजाफा होगा। वैसे एक दो दिनों के अंदर बक्सर एवं डुमरांव नगर परिषद को मंत्री मंडल द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव की प्रति प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद शामिल किए गए गांवों की स्पष्ट पुख्ता जानकारी मिलेगी। ताजा जानकारी के अनुसार अहिरौली, जोसा, पांडेयपट्टी, नुआंव आदि को बक्सर नगर परिषद में शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here