‌‌‌घर लौट रहे युवक का काल बना पिकअप चालक, दर्दनाक मौत

1
2609

बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम युवक की मौत हो गई। वह जिला मुख्यालय से अपने गांव न्यायीपुर लौट रहा था। लेकिन, प्रतिक को क्या पता था। यह उसके जीवन की अंतिम यात्रा है। सदर अस्पताल के समीप से ही गुजर रहा था। तभी पीछे से जा रहे पिकअप वाले ने टक्कर मार दी। युवक बाइक समेत सड़क पा जा गिरा। पीछे आ रहे भारी वाहन का पहिया उसके उपर चढ़ गया। मौके पर ही उस युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पास में ही अस्पताल था।

लेकिन, दुर्घटना ऐसी थी कि लोग अफसोस जताते रह गए। पुलिस को सूचना मिली तो उसने मुफस्सिल थाना के न्यायीपुर गांव में खबर भेजी। घर वाले भागे-भागे बक्सर आए। यहां जवान बेटे का शव देखकर उनका कलेजा फट गया। कुछ लोग भगवान को दोष दे रहे थे। लेकिन, पिकअप वाले और भारी वाहन जिसने ऐसा किया। उसकी तरफ कम लोगों का ध्यान था। लेकिन, ऐसे चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जो किसी का अनमोल जीवन छीन लेते हैं। पूछने पर गांव के लोगों ने बताया प्रतिक की शादी भी नहीं हुई थी। वह प्रेमशंकर राय का पुत्र था। किसी को क्या पता था। उसके साथ ऐसा होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here