अटल जयंती पर महिला व पुरुष हॉकी का आयोजन

0
60

-एमपी हाई स्कूल में क्रीड़ा भारती ने आयोजित किया समारोह
बक्सर खबर। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर एमपी हाई स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पुरुष व महिला वर्ग की हॉकी टीमों ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ की बक्सर इकाई ने इसका आयोजन किया था। जिसका शुभारंभ भाजपा की जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने किया।

खेल शुरू होने से पूर्व क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उदय उज्जैन व अन्य अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में विवेक सिन्हा जिला प्रवक्ता, बक्सर राहुल दूबे प्रदेश प्रवक्ता क्रीड़ा प्रकोष्ठ भाजपा, सौरभ तिवारी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अविनाश तिवारी मीडिया प्रभारी क्रीड़ा मंच, राजु चौधरी, मनोज राय, मंजु देवी, भाजपा नेता पिन्टू चौबे, टुनटुन वर्मा, रमेश वर्मा, प्रमोद मिश्रा, धनजी पाण्डेय, अजय राय, रवि उपाध्याय, संजीव तिवारी, रतन केजरीवाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here