नहर से मिली युवती की लाश, दुष्कर्म की आशंका

0
1380

बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर अकोढ़ी नहर से युवती की लाश मिली है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा कि उसकी हत्या कर किसी ने ठिकाने लगा दिया हो। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। यह वाकया बुधवार सुबह का है। आसपास के गांव के कुछ लोग शौच के लिए नहर की तरफ से निकले थे।

तभी नहर मे लाश को देखा। खबर पास के गावों में आग की तरह पहुची। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। देखने वालों ने बताया कि उसकी उम्र 19 साल के आसपास  है। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले में उसका दुपट्टा लिपटा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ किसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रात के अंधेरे में यहां लाकर फेंक दिया हो। मामला क्या है। यह तो लड़की की पहचान के बाद ही पता चलेगा। थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि युवती की पहचान व मौत के कारण कापता लगाया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here