हरपुर पैक्स अध्यक्ष के लिए देवर भौजाई आमने सामने

0
301

-तीन उम्मीदवार मैदान में,आठ नवंबर को प्रतीक आवंटन
बक्सर खबर । राजपुर के हरपुर पैक्स के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव 15 नवंबर को होना है। जिसके लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को दो दिन का समय दिया गया था। जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को मंजू दूबे और शैलेश दुबे ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। अब तक कुल तीन लोगों ने इस पद के लिए नामांकन किया है।

अंतिम दिन नामांकन करने वाले दोनो देवर भौजाई है। पैक्स चुनाव में आमने-सामने एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। मंजू दुबे निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय संजय दुबे की पत्नी है। वही शैलेश दुबे इनके देवर अब देखना यह है। कौन किसको सह मात देता है।बुधवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा और 8 नवंबर को नाम वापसी। सभी को उसी दिन प्रतीक आवंटन किया जाएगा।15 नवंबर को मतदान होगा। इस प्राथमिक कृषि साख समिति के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय दुबे के मृत्यु के बाद मध्यावधि चुनाव कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here