‌‌‌क्या अतिक्रमण मुक्त हो पाएगा सदर प्रखंड परिसर

0
1418

-डीएम ने निरीक्षण के दौरान दी है हिदायत
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अमन समीर ने पिछले दिनों सदर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां कुछ देर रुके, कार्यालय, परिसर आदि का मुआयना किया। उन्होंने विकास योजनाओं के साथ भूमि अभिलेख और स्वास्थ्य कार्ड की प्रगति जानी। साथ ही परिसर को देखकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा आप परिसर की मापी कराएं। जहां अतिक्रमण हो उसे हटाएं।

पर सच यह है कि यहां धीरे-धीरे अगल बगल ही नहीं सामने से भी अतिक्रमण का खेल चलता रहा है। मुख्य पथ से लगे प्रखंड परिसर में सड़क किनारे की चाट में कई लोगों ने पक्का निर्माण कर दुकाने बना ली हैं। ऐसा नहीं कि यह एक दिन में हुआ हो। इसमें अधिकारियों की मिली भगत भी रही है। यही हाल पूर्व और पश्चिम दिशा में है। वहां भी कुछ लोगों ने गुंजाइश के हिसाब से अपने लिए जगह बनाई है।

अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम अमन समीर

उत्तर तरफ बाजार समिति परिसर होने की वजह से अतिक्रमण नहीं हुआ है। लेकिन, उससे सटे बाजार समिति परिसर के एक हिस्से का अतिक्रमण शुरू है। सबकी जांच करने वाले बीडीओ और सीओ। क्या रिपोर्ट बनाते हैं। तो आने वक्त स्वयं ही बताएगा। लेकिन, वर्षो बाद किसी अधिकारी का ध्यान इधर गया। यह उसकी सतर्कता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here