‌‌‌मुंडन का मेला, गाड़ियां बन गई हैं ठेला

0
1218

बक्सर खबर। मुंडन संस्कार जिसे लोग बोलचाल की भाषा में तनाव भी कहते हैं। आज शुक्रवार को मुंडन मेले के कारण शहर जाम है। इस वजह से शहर की मुख्य सड़के जाम हैं। सर्वाधिक भीड़ रामरेखा घाट के आस-पास के इलाके में है। यहां घाट के पंड़ों की माने तो अहले सुबह से दो से ढ़ाई लाख लोग स्नान कर चुके हैं। यह मेला बच्चों के बाल चढ़ाने का होता है। जिसकी मनौती परिवार वालों ने मान रखी होती है। परिवार और रिश्तेदार सभी शामिल होते हैं। गैर जिलों से भी लोग यहां आते हैं। इस वजह से यहां भीड़ जमा हो ती है।

आज इस मेले की वजह से शहर की सभी मुख्य सड़ेक जाम हैं। बक्सर किला मैदान की वजह से बक्सर-कोचस मार्ग के वाहनों को तो पनाह मिल जा रही है। लेकिन, बाइपास और स्टेशन रोड का बूरा हाल है। हर जगह जाम की स्थिति है। ज्यादा लोगों के शहर में आ जाने का यह प्रभाव है कि मोबाइल का नेटवर्क तक जाम हो गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव जीओ के नेटवर्क पर है। गुल मैप भी सड़कों को लाल दिखा रहा है। यह स्थिति शाम तक बनी रहती है। जिसके कारण गाड़ियां ठेले की तरह चलती है।

रामरेखा घाट पर गंगा स्नान को जुटे श्रद्धालु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here