‌‌‌क्या है पति-पत्नी की हत्या का राज, जांच के लिए पहुंचे एसपी

0
2327

-ससुराल पक्ष के लोगों ने लगा दिया है बड़े भाई पर आरोप
बक्सर खबर। केसठ गांव में दो माह पहले पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना 28 दिसम्बर 2019 की है। सूचना मिलते ही मीडिया और पुलिस के लोग घटना स्थल पहुंचे। सभी लोग यह जानकर चौंक गए। एक माह पहले 22 नवम्बर को शादी हुई थी। घटना के दिन पति-पत्नी के बीच सुबह से विवाद चल रहा था। रोहित और शोभा की मौत गला कटने से हुई थी। सबने इसको आत्महत्या माना था।

लेकिन शोभा के पिता शैलेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि रोहित के बड़े भाई रवि सिंह और उनकी पत्नी रिंकू देवी ने ऐसा किया है। हांलाकि उनकी शिकायत को ग्रामीणों ने उसी समय नकार दिया था। लेकिन, पुलिस दोहरे हत्याकांड के कारण मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आज बुधवार को एसपी यूएन वर्मा व डीएसपी केके सिंह जांच के लिए केसठ पहुंचे। परिवार वालों से पूछतादत की, आस-पास के ग्रामीणों से भी चर्चा की। पूछने पर एसपी ने कहा फिलहाल कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। लेकिन, अभी तक की जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here