‌‌‌जमीनी विवाद में दो घायल, चार नामजद

0
546

बक्सर खबर। जमीनी विवाद को लेकर धनसोई थाना के रामपुर गांव में रविवार को घमासान हुआ। शेलेन्द्र कुमार और प्रमोद सिंह को चोटे आई। घायल शैलेन्द्र के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महेन्द्र सिंह और विरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धर्मेन्द्र सिंह व पप्पू सिंह की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष विगाउ राम के अनुसार विवाद बहुत पुराना है। एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर शैलेन्द्र कुमार वर्मा को मारकर घायल कर दिया था। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here