युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

0
1236

-पिछले दिनों इंडोर स्टेडियम के पास चलाई थी गोली
बक्सर खबर। शहर के इंडोर स्टेडियम के पास 4 जनवरी को गोली चलाने वाले दो युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम सुशील राम पुत्र ब्रदी राम व दूसरा किशोर का नाम अनाम शर्मा (काल्पनिक नाम क्यूं कि यह व्यस्क नहीं है) है। दोनों को बुधवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सूत्रों की माने तो इसमें से एक पुलिस कर्मी और दूसरा फौजी का पुत्र है। दोनों ही शहर के आई टी आई मैदान के पास रहते हैं। इनके पास से पुलिस ने घटना के दौरान प्रयोग में लायी गई बाइक बरामद हुई है। जिस पर पुलिस का बोर्ड लगा था। इसकी पुष्टि एसपी ने की है। पाठकों को हम बता दें। आपसी विवाद में चार जनवरी को गोली चली थी। जिसमें कोइरपुरवा इलाके का अविनाश घायल हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here