बक्सर में लगेगी ट्रू नेट मशीन

0
7199

-अब यहीं हो सकेगी कोरोना की जांच
बक्सर खबर। केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रविवार को यह जानकारी दी थी। बक्सर में कोरोना जांच के लिए ट्रू नेट मशीन लगाई जाएगी। अब यहां के लोगों की जांच के लिए स्वैब पटना भेजना जरुरी नहीं होगा। मशीन के यहां लग जाने से। तेजी से काम हो सकेगा। साथ ही राज्य के अन्य अस्पतालों में भी इस तरह की 14 मशीने लगाई जानी है।

मशीन के लग जाने से अब काम ही आसान नहीं होगा। ज्यादा लोगों की जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसकी रिपोर्ट सटीक और पुख्ता है। आज मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भी इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा गया है। 17 मई से जांच मशीन काम करने लगेगी। इससे पहले राज्य में प्रतिदिन दो हजार जांच भी नहीं हो पा रही थी। अब एक साथ पन्द्रह मशीने काम करेंगी। जिससे हजारों लोगों की जांच प्रतिदिन हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here