शौच जा रही महिला को मारी गोली, पिछले वर्ष हुई थी पति की हत्या

0
2541

-ग्रामीणों ने साधी चुप्पी, देवरों पर लगा हत्या का आरोप, अनाथ हुए छह बच्चे
बक्सर खबर। घर से शौच करने जा रही महिला की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना सिकरौल थाना के पांडेयपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार  आज बुधवार की सुबह पांच बजे महिला अपने बच्चों के साथ बाहर निकली। तभी उसके ऊपर हमला हुआ। हालांकि पुलिस अभी किसी का नाम नहीं बता रही। लेकिन, जो सच सामने आया है। उसके अनुसार मृतक ममता देवी (40) को उसके दो देवरों ने मिलकर मारा है। यह घटना साथ में मौजूद बच्चों ने देखी है। लेकिन, उनके बयान को पुलिस ने कलमबंद नहीं किया है।

पिछले वर्ष 28 अप्रैल 2023 को दरवाजे पर सो रहे अक्षय पांडेय की गला रेत हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप उसकी पत्नी और उसके तथाकथित प्रेमी जितेन्द्र दुबे पर लगा था। पुलिस ने अनुसंधान में उनका नाम दर्ज किया और दोनों को जेल भेज दिया। लगभग एक पखवाड़े पहले ही ममता जमानत पर बाहर आई थी। एक सप्ताह तक वह अपने मायके रही। फिर ससुराल पांडेयपुर चली आई। यहां उसके चार बच्चे रहते हैं। हालांकि वह छह बच्चों की मां थी। जिसमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। मां और पिता दोनों के चले जाने के बाद वह बच्चे अनाथ हो गए हैं।

विरान ममता का घर

पुलिस ने इसकी सूचना उसके मायके वालों का दी। लेकिन, वे समय से नहीं पहुंचे। इस बीच पुलिस ने स्वयं ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछने पर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अभी किसी ने इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। वहीं ग्रामीण सूत्रों से पता चला कि जब महिला पर हमला हुआ। तो पहली गोली नहीं चली। उक्त महिला और देवरों में मारपीट हो गई। उसके साथ जो बच्ची मौजूद थी। वह दौड़कर गांव वालों को मदद के लिए बुलाने गई। लेकिन, सुबह का समय था, कोई वहां नहीं आया। इसी बीच उस युवक ने अपने तमंचे में दूसरी गोली डाली और महिला को ठोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here