‌‌‌ज्योतिष के महान विद्वान पंडित दीप नारायण द्विवेदी की मनाई गई पुण्यतिथि

0
122

-परिजनों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने किया उन्हें याद
बक्सर खबर। ज्योतिष के महान विद्वान पंडित दीप नारायण द्विवेदी की पुण्यतिथि मंगलवार को उनके चरित्रवन स्थित आवास पर मनाई गई। उनके जेष्ट पुत्र कांग्रेस नेता रामप्रसन्न द्विवेदी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। जिले के इटाढ़ी प्रखंड के पिथनी गांव के रहने वाले पंडित द्विवेदी बसांव संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य भी रहे। उन्हें भारत सरकार ने चुडामणी पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनको याद करते हुए राम प्रसन्न द्विवेदी ने कहा यह उनकी आठवीं पुण्यतिथि है। वे हमेशा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते थे।

अपने दादा जी को याद करते पौत्र व पर पौत्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहाबाद भोजपुरिया के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने की। इस दौरान कामेश्वर पांडेय, राजा रमण पांडेय, बजरंगी मिश्रा, विकास उपाध्याय, गुप्तेश्वर चौबे, विनोद चौबे, बबन उपाध्याय, अशोक पांडेय आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके पौत्र पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने उनकी याद में चौबीस घंटे का दीप जलाया। उनकी पूजा अर्चना की और प्रसाद अर्पित किया। उनके साथ दोनों पुत्र पद्मेश द्विवेदी और अमरेश द्विवेदी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here