दो आर्म्स के साथ तीन गिरफ्तार

0
1325

बक्सर खबर। पुलिस ने दो असलहे के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार गुरूवार की शाम डुमरांव अनुमंडल पुलिस को यह सफलताएं हाथ लगी। इनमें से दो को सोनवर्षा पुलिस ने तथा एक को सिमरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल व एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनवर्षा ओपी पुलिस ने जितेन्द्र यादव व राजेश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके पास एक पिस्टल बरामद हुआ।

जितेन्द्र व राजेश सलसला गांव के राजू कुमार से एक लाख की लूट मामले में नामजद थे। वहीं सिमरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। हलांकि पुलिस की टीम इनके बारे में कुछ बोलने से कतरा रही है। गुरुवार की शाम इनकी गिरफ्तारी के बाद कुछ स्थानों पर छापेमारी चली। क्या कुछ हुआ आज शुक्रवार को इसकी जानकारी दी जाएगी। ऐसा अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here