कोरोना से जिले में तीसरी मौत

0
3494

मौके पर पहुंचे बीडीओ और थानेदार
बक्सर खबर। कोविड संक्रमित व्यक्ति की शुक्रवार की रात मौत हो गई। सूचना के अनुसार मृतक हृदयानंद दुबे 64 वर्ष के थे। सिमरी प्रखंड के खंधरा पांडेयपुर गांव निवासी दुबे का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब था। दो दिन पहले जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया। आज शनिवार को रिपोर्ट आई। जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने उनके घर वालों को सूचित किया। उन लोगों ने बताया रात में ही उनकी मृत्यु हो गई।

यह खबर मिलते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए। वरीय पदाधिकारियों से विमर्श के बाद बीडीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष वहां पहुंचे हैं। फिलहाल दुबे जी के शव को वहां रोका गया है। सुरक्षात्मक ढंग से अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों के अनुसार वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। इस मौत के साथ अब जिले में संक्रमण से प्रभावित लोगों के मरने की संख्या तीन पहुंच गई है। सबसे पहले इटाढ़ी के चौकीदार और उसके बाद सिविल लाइन के एक अधिवक्ता की मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here