‌‌‌लोग नहीं सुधरे तो हालात और होंगे खराब

0
2769

-बैंक के बाहर भीड़ लगाने वालों से प्रशासन परेशान
बक्सर खबर। संक्रमण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लापरवाही करने वालों ने समस्या और बढ़ा दी है। प्रशासन के लोग पहले से परेशान हैं। भीड़ जमा करने वालों की वजह से बैंक वाले भी दहशत में हैं। स्थिति पर नियंत्रण का सबसे अच्छा और बेहतर माध्यम यही है कि आप दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। बावजूद इसके शहर की गलियों और गांव में स्थिति एक सी दिख रही है। सुबह होते ही लोग खड़े होकर हाय हलो करने लगते हैं। कई जगह से सूचना मिल रही है। शीतल पेय और पान बेचने वाले दुकाने खोल रहे हैं।

यह स्थिति बहुत ही भयावह है। क्योंकि अगर लोग नहीं माने तो कहां क्या होगा। कहना मुश्किल हो जाएगा। अगर ऐसा ही आचरण रहा तो लॉकडाउन हटने की जगह बढ़ सकता है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा गया है। लेकिन, शिकायत थम नहीं रहीं। शहर के मेन रोड में कृष्णा सिनेमा के आस-पास शाम होते ही भीड़ जमा हो जाती है। यह तस्वीर कोरानसराय के मठिला बाजार की है। यहां बैंक के बार भीड़ जमा है। किसी को ध्यान नहीं हम निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। सब यही सोचते हैं, पुलिस आएगी तो देखा जाएगा। हम बीमार थोड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here