वैक्सीन लगाने के तौर तरीके का हुआ पूर्वाभ्यास

0
141

-एहतियाती निर्देशों का हुआ पालन, डीएम ने लिया जायजा
बक्सर खबर। कोविड वैक्सीन का इंतजार सभी को है। लेकिन, उसका स्टोरेज और कम समय सीमा में उसका उपयोग। दोनों चुनौती है। अगर कहीं भीड़ हुई तो वह अलग समस्या। इसका पूर्वाभ्यास शुक्रवार को किया गया। जिले में तीन केन्द्र बने थे। सदर अस्पताल केन्द्र पर स्वयं डीएम अमन समीर गए और वहां का हाल जाना।

-शिवरात्रि स्वास्थ्य केन्द्र पर अभ्यास में शामिल लोग

सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ भी मौजूद रहे। इसके अलावा गोलंबर के शिवरात्रि अस्पताल एवं नया भोजपुर के उर्दू मध्य विद्यालय में भी सेंटर बने थे। वहां भी अभ्यास का दौर चला। सारी प्रकिया स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरुप हुई। अभ्यास के दौरान कहां-कहां परेशानी आ रही है। इस पर विशेष ध्यान दिया गया। हर जगह 25-25 लोगों के उपर यह प्रयोग किया जाना था। जिसे मूर्त रुप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here