पुलिस का मानवीय चेहरा : महिला रोगी को पहुंचाया अस्पताल

0
1117

-मरीज के लिए बहुत जरुरी था डायलेसिस कराना
बक्सर खबर। महामारी के इस दौर में पुलिस बेहतर काम कर रही है। वह यह संदेश भी दे रही है। अगर हमें मार-काट में न उलझाओ तो हम तुम्हारी हर जगह मदद कर सकते हैं। डुमरांव पुलिस ने ऐसा ही कार्य किया है। मंगलवार को नया भोजपुर के राधेश्याम शर्मा ने डुमरांव डीएसपी को अपना दर्द सुनाया। पत्नी को किडनी की बीमारी है। उसका डायलेसिस कराना बहुत जरुरी है। बंदी का दौर चल रहा है। न तो साधन मिल रहा है। न कोई उम्मीद दिख रही है।

बातों ही बातों में उसने यह भी कहा। बंदी की वजह से तंगी ने भी परेशान कर रखा है। ऐसे में पत्नी बीमार है। कुछ मदद करें। उन्होंने तुरंत ही मदद उपलब्ध कराई। गाड़ी का इंतजमा किया। मरीज को शिवरात्रि अस्पताल बक्सर भेजा। स्वयं फोन कर वहां के डाक्टर ए के सिंह से बात की। डाक्टर ने भी साथ दिया। उन्होंने मुफ्त उपचार की बात स्वीकार कर ली। इतना सब होने के बाद राधेश्याम शर्मा ने एसडीपीओ केके सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा। हमारी प्रदेश के पुलिस वाले ऐसे ही हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here