कोरांनटाइन सेंटरों से आ रही है शिकायत

1
1729

-स्वच्छता की हो रही है अनदेखी
बक्सर खबर। जिन लोगों को कोरांटीन किया गया है। उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। इसका ध्यान प्रशासन ने अपनी तरफ से रखा है। तभी शहर के होटलों तक का अधिग्रहण किया गया है। लेकिन, इतना होने के बावजूद भी कहीं लापरवाही हो रही है। यह तस्वीर है होटल अप्सरा की। यहां किसको रखा गया है यहां यह जानने की जरुरत नहीं। लेकिन, बुधवार को यहां का हाल क्या रहा। यह जानना जरुरी है। होटल के कमरों में पानी नहीं था। लोगों ने शिकायत की तो जवाब मिला मोटर खराब है।

यह ऐसी समस्या है जिसका निदान होना सबसे ज्यादा जरुरी है। अब दूसरी तरफ ध्यान देते हैं। कहने के लिए होटल है, पर यहां बेड पर चादरें नहीं है। सफाई का हाल भी बेहाल है। इसका ध्यान रखने वाले लोग यहां मौजूद हैं। लेकिन वे कितना ध्यान दे रहे हैं। इसका सबूत यह तस्वीरें दे रही हैं। एक पाठक ने हमें आज बुधवार को वहां का हाल बताया। कहा कई अधिकारियों को फोन किया। कोई जवाब नहीं दे रहा।

कुछ दिन पहले ऐसी ही शिकायत अहिरौली केन्द्र से आई थी। तब प्रशासन ने एक चिकित्सा अधिकारी को इस पर ध्यान देने के प्राधिकृत किया। प्रत्येक सेंटर पर किसी न किसी को तैनात किया गया है। इतना सबकुछ होने के बाद भी कहीं लापरवाही हो रही है। शिकायत करने वाले ने कहा मुझे विश्वास है। मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन का ध्यान उधर जाएगा। जाहिर सी बात है। अगर किसी अच्छे अधिकारी का ध्यान इधर गया तो समस्या का निदान भी होगा।

1 COMMENT

  1. aisa lgta hai ki ye buxar khabar wale bina koi sachayi ke news chalate hai..ye bas apna news channel ko chamkana chahte hai..ye pic dekh kr aisa lg tha hai ki bed ko ye zamati hotel property ko damage kr ke sarkar ko badnaam krne ki koisi ho rhi hai ..police ko aise news wale or action lena chahiye aur jo hotel property ko damage kr rhe hai unpr v action hona chahiye

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here