प्रशासन की अच्छी पहल : नया भोजपुर में बनाया जांच केन्द्र

0
1453

-स्वयं डीएम और एसपी ने पूरे दिन बहाया पसीना
बक्सर खबर। कोरोना का संक्रमण फैलने से कैसे रोका जाए। यह फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है। प्रशासन का पूरा ध्यान इसी तरफ है। इसी वजह से आज जिलाधिकारी ने डुमरांव में जांच केन्द्र स्थापित करने का आदेश दिया है। ऐसा होने से यहां के लोगों को जांच के लिए बक्सर नहीं लाना होगा। लोग अपने इलाके में ही रहें। उनके पास जांच की सुविधा पहुंचा दी जाए।

तत्काल इसे प्रभावी बनाते हुए डाक्टरों की तैनाती भी कर दी है। इस अभियान को कैसे सफल बनाया जाए।  यह जांचने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर और एसपी यूएन वर्मा ने पूरे इलाके का भ्रमण किया। यहां सुविधा भी पहुंच जाए और लोग क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन भी न करें। क्योंकि वे अगर ऐसा करते हैं तो समस्या और बड़ी हो जाएगी।

इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान यही है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जल्द से जल्द जांच हो। उनके एक जगह से दूसरी जगह जाने से रोका जाए। घरों में रहते हुए भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। परिवार के हर सदस्य की जिम्मेवारी आपके उपर सबसे ज्यादा है। ऐसा कर के ही आप प्रशासन के अभियान को मदद कर सकते हैं। और अपने इलाके में सुरक्षित बनाए रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here