मरीज को लेकर आए थे अस्पताल, चोरी हो गई बोलेरो

0
2171

बक्सर खबर। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को लेकर परिजन सोमवार की रात सदर अस्पताल पहुंचे। रात दो बजे के लगभग बच्चे ने जन्म लिया। घर के पुरुष सदस्यों ने राहत की सांस ली। कहा चलो बाहर चलकर चाय पीते हैं। बाहर आया तो यह देखकर हैरान रह गए। अस्पताल परिसर में खड़ी उनकी बोलेरो गायब है। काफी तलाश के बाद भी गाड़ी कहीं नहीं दिखी।

पीड़ित परिवार के सदस्य थाने गए। उन्हें सुबह आठ बजे के बाद आने को कहा गया। पीड़ित पक्ष के ने बताया गाड़ी का नंबर बीआर 44 पी 2109 है। हम लोग सिमरी थाना के सहियार गांव के निवासी हैं। शंभु उपाध्याय के नाम से वह गाड़ी खरीदी गई थी। उनके ही पुत्र कन्हैया उपाध्याय इसे लेकर अस्पताल आए थे। पर उनको क्या पता था। अस्पताल में चोर भी विराजते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here