‌‌किससे खफा है चाणक्य विचार मंच

0
378

बक्सर खबर। जब विरोध के स्वर उठते हैं। तो वहां एकजुटता जरुरी हो जाती है। जिले की राजनीति में कुछ उठापटक की संभावना दिख रही है। इसके लिए सोमवार को राजपुर प्रखंड के भरखरा गांव में विशेष बैठक आयोजित हुई। कहने के लिए यह सम्मान समारोह था। जिसमें पैक्स के नव निर्वाचित लोगों का सम्मान किया गया। साथ ही बैठक कर चाणक्य विचार मंच का गठन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिजेन्द्र चौबे ने की। सभी उपस्थित सदस्यों ने ज्ञानप्रकाश उपाध्याय उर्फ मिंटू उपाध्याय को इसका अध्यक्ष मनोनित किया।

भोज में शामिल लोग

अगली बैठक 19 जनवरी को देवढ़ियां में शंभुनाथ मिश्र के यहां मकरसंक्रांति उत्सव के रुप में होगी। बैठक के उपरांत चुड़ा-दही भोज का आयोजन हुआ। पूर्व भाजपा अध्यक्ष बबन उपाध्याय के दरवाजे पर हुई बैठक में अरविंद पांडेय, विनोदानंद ओझा, कृष्णानंद मिश्रा, विवेक चौबे, अंगद तिवारी, मनोज त्रिगुण, धनजी त्रिगुन, राजेन्द्र पांडेय, ब्रह्मानंद तिवारी, बिमलेश कुमार पांडेय, दीनदयाल पांडेय, गुड्डू तिवारी, राकेश उपाध्याय, रामाकांत उपाध्याय, राकेश कुमार, धनजी तिवारी, दाउजी, सत्येन्द्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here