‌‌‌सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, दूसरा जख्मी

0
4179

बक्सर खबर। एन एच 84 पर पुराना भोजपुर के पास आज मंगलवार की दोपहर दर्दनाक दुर्घटना हुई। बाइक से दो किशोर बक्सर की तरफ जा रहे थे। तभी पश्चिमी तालाब के पास डंफर को ओवर टेक करने के दौरान बाइक पलट गई। एक किशोर डंफर की चपेट में आ गया। इस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई।

दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोग जमा हो गए। खुब हंगामा हुआ। पुलिस ने उस ट्रक को जब्त कर लिया। मृतक किशोर की पहचान नरेन्द्र राम पुत्र राजकुमार राम, ग्राम छोटका ढ़काइच, थाना कृष्णाब्रह्म के रुप में हुई। घायल किशोर अभिषेक कुमार पुत्र रमेश यादव का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घायल युवक के अनुसार वे दोनों बाइक से बक्सर जा रहे थे। तभी अचानक ऐसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here