नर्तकी ने दर्ज कराया एफआइआर, तीन गिरफ्तार

0
4198

-नहीं देते थे मजदूरी, करते थे बलजोरी
बक्सर खबर। शहर के एक आरकेस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाली नर्तकी के साथ कुछ लोग गलत व्यवहार करते थे। मना करने पर मारपीट करते थे। परेशान नर्तकी ने कहा मुझे मेरा मेनहताना दो। मैं काम नहीं करुंगी। लेकिन, उन्होंने उसकी एक सुनी। मजबूरन उसने इसकी शिकायत दो दिन पहले महिला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। जीन तीन लोगों को उसने आरोपी बनाया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में पूछने पर महिला थानाध्यक्ष सुशीला सिंह ने बताया कि शहर के सोहनीपट्टी स्थित एक आरकेस्ट्रा पार्टी में कार्य करने वाली नर्तकी ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच के क्रम में पता चला औद्योगिक थाना क्षेत्र के मो. इब्राहिम, रवि कुमार पासवान और अमांव भभुआ का रहने वाला राजा, शहर में आरकेस्ट्रा पार्टी चलाते हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here